फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to the negligence of the Public Works Department, 200 families lost their electricity

Lucknow News: लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से 200 परिवारों की बिजली गुल

Sat, 24 May 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Due to the negligence of the Public Works Department, 200 families lost their electricity
लखनऊ। प्रचंड गर्मी में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की जेसीबी ने 200 परिवारों की बिजली गुल कर दी। इससे छह घंटे तक बिजली-पानी के संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


राजभवन खंड के एक्सईएन अनुज कुमार के मुताबिक अर्जुनगंज में शुक्रवार आधी रात को लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की जेसीबी ने सड़क खोदाई शुरू की। इस दौरान 11 हजार वोल्ट का भूमिगत केबल कटने से सुबह चार बजे अर्जुनगंज, ग्रे एन्क्लेव, अर्जुनगंज एन्क्लेव के 200 से ज्यादा परिवारों की बिजली गुल हो गई। केबल कटने से उपकेंद्र में धमाका हुआ था। सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।




डीएम की नहीं सुन रहा लोक निर्माण विभाग



बिरहाना, अमीनाबाद, नादान महल रोड पर केबल कटने से गुल हुई बिजली को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने निगम, जल संस्थान, लोक निर्माण और सिंचाई विभाग से खोदाई से पहले बिजलीकर्मियों से भूमिगत केबल की जानकारी लेकर ही काम शुरू कराने के लिए कहा था, पर ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed