{"_id":"69c98eca7604d767450c5425","slug":"due-to-the-negligence-of-lda-and-municipal-corporation-the-road-in-aliganj-is-permanently-occupied-lucknow-news-c-13-knp1002-1667138-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एलडीए और नगर निगम की ढिलाई से अलीगंज में सड़क पर पक्का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एलडीए और नगर निगम की ढिलाई से अलीगंज में सड़क पर पक्का कब्जा
विज्ञापन
अलीगंज में सड़क पर कब्जा। कहीं आवासीय मकान को बनाया जा रहा कॉमर्शियल।
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण और नगर निगम की मिलीभगत से सड़क-फुटपाथ पर अवैध कब्जे बढ़ रहे हैं। इससे आवागमन बाधित हो रहा है।
अलीगंज में केंद्रीय भवन के सामने एक मकान को तोड़कर दो साल पहले कॉम्प्लेक्स बनाया गया। यहां पहले पार्किंग के लिए फुटपाथ पर कब्जा जमा लिया गया है और अब चार फीट चौड़ी सड़क पर गिट्टी और सीमेंट लगाकर कब्जा कर लिया गया है। स्थानीय निवासी जीतेश सिंह ने बताया कि इससे सड़क संकरी हो गई है। वहीं, स्थानीय निवासी आरके मिश्रा ने आरोप लगाया कि संगम से गोयल वाली रोड पर एलडीए और नगर निगम की मिलीभगत से घर में रेस्टोरेंट-शोरूम खेाल लिए गए और सड़क फुटपाथ पर कब्जा कर लिया गया।
एलडीए ने बिना पार्किंग के आवासीय भवनों को वाणिज्यिक में बदलने दिया, जबकि नगर निगम ने पार्किंग के लिए सड़क और फुटपाथ पर कब्जा करने दिया। पुरनिया चौराहा से सेक्टर क्यू चौराहा की ओर जाने वाली रोड पर तो घरों को तोड़कर बिना पार्किंग का अवैध काम्प्लेक्स बनाए जाने की होड़ चल रही है।
कार्रवाई का आश्वासन
नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि सड़क और फुटपाथ पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई होगी। अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। वहीं, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बिना पार्किंग बनी इमारतों की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मकान की जगह कॉम्प्लेक्स कैसे बना, इसकी भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।