फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to inability of Samarth, results can be released after 45 days of examination.

Lucknow News: समर्थ की असमर्थता, परीक्षा के 45 दिन बाद जारी हो सके परिणाम

Mon, 17 Feb 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Due to inability of Samarth, results can be released after 45 days of examination.
लखनऊ। समर्थ पोर्टल में तकनीकी खामी के चलते ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं हो पा रहे थे। 45 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार शनिवार देर रात परीक्षा विभाग ने बीए के सभी 15 कोर्स के रिजल्ट घोषित कर दिए। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर परिणाम देख सकते हैं। किसी तरह की समस्या आने पर परीक्षा विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

भाषा विश्वविद्यालय में 16 से 31 दिसंबर के बीच विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई थीं। इसमें स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के 4450 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षाएं समाप्त होने के एक सप्ताह बाद विवि ने सम सेमेस्टर की कक्षाएं भी शुरू कर दी थीं। ऐसे में विद्यार्थी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन डेढ़ महीना बीतने पर भी रिजल्ट न आने पर वह परीक्षा विभाग से लेकर प्रशासनिक भवन के चक्कर काटने लगे थे। हालांकि, अब भी विश्वविद्यालय ने सभी विषयों परीक्षा घोषित नहीं किए हैं। परीक्षा विभाग का कहना है कि एक सप्ताह में सभी विषयों का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी इनके जारी होने हैं परिणाम
विषम सेमेस्टर के परीक्षा के अंतर्गत वाणिज्य संकाय में बीकॉम, एमकॉम, प्रबंधन संकाय में बीबीए, एमबीए, इंजीनियरिंग संकाय में बीटेक के सभी विषयों के साथ ही परास्नातक कोर्स के परिणाम जारी होने हैं। इनकी परीक्षाएं भी 31 दिसंबर को समाप्त हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed