फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   due to fog air traffic affected

कोहरे से चरमराया एयर ट्रैफिक, छह विमान रद्द

Tue, 17 Dec 2013 01:46 AM IST
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
निशांत कुमार यादव/लखनऊ Updated Tue, 17 Dec 2013 01:46 AM IST
विज्ञापन
due to fog air traffic affected

घने कोहरे का असर सोमवार को विमान और रेल सेवाओं पर दिखायी पड़ा। इसके चलते चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाली छह फ्लाइट्स रद कर दी गईं जबकि, करीब एक दर्जन विमान देर से उतर सके।

विज्ञापन


स्पाइस जेट का विमान निरस्त होने से शारजाह जाने वाले यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। ट्रेनों का संचालन भी बुरी प्रभावित हुआ कोटा-पटना एक्सप्रेस सहित चार दर्जन ट्रेनें देर से लखनऊ पहुंचीं।
विज्ञापन


जेट एयरवेज की सुबह 6:18 बजे आने वाली फ्लाइट कोहरे के कारण रद कर दी गई। इस कारण यहां से जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट भी रद रही।

इसी तरह रात 8:10 बजे दिल्ली से आने वाला इंडिगो एयर का विमान निरस्त कर दिया गया। लखनऊ से रात 8:40 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट को निरस्त करना पड़ा।

रात बजे दिल्ली से आने वाला स्पाइस जेट का विमान (एसजी-417) निरस्त कर दिया गया। यह विमान रात 10 बजे शारजाह के लिए रवाना होता है।

इसके दिल्ली से न आने के कारण शारजाह जाने वाले यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।

इन विमानों के यात्रियों को अपनी यात्रा रद करनी पड़ी। इसके अलावा सुबह छह बजे से लेकर दस बजे के बीच दिल्ली से आने वाले विमान 10:15 बजे के बाद ही लखनऊ पहुंच सके। उधर ट्रेनों के संचालन पर भी कोहरे का असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से आने वाली लखनऊ मेल, दुरंतो और शताब्दी दो घंटे देर से लखनऊ पहुंची। दिल्ली से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस 5 घंटे, फरक्का 7:30 घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस 10 घंटे, आगरा इंटरसिटी 3 घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस चार घंटे प्रभावित हुई।


इसके अलावा आम्रपाली, फैजाबाद-दिल्ली, उत्सर्ग और कुशीनगर एक्सप्रेस एक घंटा देर से आयीं। साबरमती, सरयू यमूना, एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस, मरुधर, सहारनपुर पैसेंजर, बेगमपुरा सहित दो दर्जन से अधिक ट्रेनें दो घंटे प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed