फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   due to doctor's behaviour, lady patient has no more

चक्कर लगवाते रहे डॉक्टर, थम गईं युवती की सांसें

Fri, 05 Apr 2019 01:45 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Fri, 05 Apr 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
due to doctor's behaviour, lady patient has no more
फाइल फोटो
केजीएमयू में अव्यवस्था ने बृहस्पतिवार को एक मरीज की जान ले ली। डॉक्टर उसे लारी कॉर्डियोलॉजी और सीटीवीएस विभाग के चक्कर लगवाते रहे और आयुष्मान योजना की पात्र युवती की मौत हो गई। इंटौजा के सिंधामऊ निवासी मुस्कान के दिल के दोनों वॉल्व खराब थे। काफी समय से उसका इलाज लॉरी कॉर्डियोलॉजी विभाग में चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह मुस्कान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तीमारदार उसे लॉरी की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मुस्कान को एक इंजेक्शन लगाकर कॉर्डियो थोरैसिक वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग की ओपीडी भेज दिया। यहां काफी देर इंतजार के बाद उसकी सांस फूलने लगी और वह बेहोश होकर गिर गई। यह देख तीमारदार रागिनी, रूबी और सुशील बिलखने लगे। इस पर डॉक्टरों ने मुस्कान को ओपीडी से लारी इमरजेंसी भेज दिया। यहां डॉक्टर उसे भर्ती करने को राजी नहीं थे। इस पर तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख मुस्कान को आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


स्ट्रेचर मिली, न व्हीलचेयर
सीटीवीएस विभाग की ओपीडी में मुस्कान के बेहोश होने पर तीमारदार लॉरी ले जाने को व्हीलचेयर, स्ट्रेचर तलाशने लगे। इसके लिए पहले से तीसरे तल तक दौड़ लगाई, लेकिन न स्ट्रेचर मिली न व्हीलचेयर। इस पर महिला तीमारदार मुस्कान को गोद में उठाकर लॉरी इमरजेंसी की ओर भागी।
विज्ञापन


आयुष्मान योजना का नहीं मिल रहा लाभ
मां मनोरमा का कहना है कि मुस्कान आयुष्मान योजना की पात्र थी। सीटीवीएस विभाग में वॉल्व बदलने को करीब तीन माह पहले आवेदन किया था। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बावजूद अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला। तीमारदारों का कहना है कि ऑपरेशन की तारीख तक नहीं मिल रही थी और न ही वॉल्व के लिए अभी तक इंडेट भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज के बारे में जानकारी नहीं
लारी में मरीजों का लोड बहुत अधिक है। बेड की कमी है। अति गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मुस्कान के बारे में जानकारी नहीं है।
-प्रो. वीएस नारायण
विभागाध्यक्ष, लारी




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed