फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   due to cyclone flight to mumbai cancelled.

तूफान के चलते मुंबई की फ्लाइट निरस्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
due to cyclone flight to mumbai cancelled.
लखनऊ। चक्रवाती तूफान निसर्ग की वजह से लखनऊ से मुंबई से जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट बृहस्पतिवार को निरस्त कर दी गई। वहीं, शुक्रवार को मुंबई से अहमदाबाद होते हुए लखनऊ आने वाली गो एयर की उड़ान निरस्त रहेगी। अमौसी एयरपोर्ट से बृहस्पतिवार को 1200 यात्रियों ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए यात्रा की। कोरोना संक्रमण के बीच चक्रवाती तूफान निसर्ग के चलते विमानों का संचालन गड़बड़ा गया है। बुधवार को जहां लखनऊ से मुंबई के बीच दो फ्लाइट कैंसिल रहीं। वहीं, गुरुवार को लखनऊ से दिल्ली होते हुए मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 129) निरस्त कर दी गई। हालांकि, यात्रियों को एयरलाइन प्रशासन ने इसकी सूचना पहले दे दी थी। एयरलाइन प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार को मुंबई से लखनऊ वाया अहमदाबाद आने वाली गो एयर की फ्लाइट (जी 8 109) निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed