{"_id":"6988b450389f068b1808ac77","slug":"dubai-flight-returned-from-the-airport-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1597115-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुबई जा रहे विमान में गड़बड़ी, रनवे से लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुबई जा रहे विमान में गड़बड़ी, रनवे से लौटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट का मामला
सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में रविवार को अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई। जिससे विमान को रनवे से वापस लौटाया गया। सूचना मिलने पर यात्रियों और एयरलाइंस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विमान की खराबी दूर करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगाई गयी। खराबी दूर कर करीब सवा दो घंटे बाद विमान को गंतव्य रवाना कर दिया गया।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली उड़ान (आईएक्स 197) शाम 5:45 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रवाना होती है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि रविवार को विमान की बोर्डिंग हो चुकी थी और उसमें 172 यात्री भी सवार थे। लेकिन तभी विमान के पायलट को उसमें तकनीक की गड़बड़ी होने का एहसास हुआ। उसने इसकी सूचना एटीसी को दी।इसके बाद तकनीकी खराबी दूर करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगाई गई, लेकिन गड़बड़ी नहीं दूर हो सकी।इसकी जानकारी यात्रियों को हुई तो वह परेशान होने के साथ काफी नाराज हो गए। सूत्रों ने बताया कि एयरलाइन्स अधिकारियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शान्त किया। वहीं इंजीनियरों की टीम ने काफी मशक्कत कर करीब 8 बजे विमान में आई गड़बड़ी को दूर कर दिया। तब विमान को 8:07 बजे दुबई के लिए रवाना कर दिया गया।