फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dry fruit selling kashmiri guy beaten by locals video went viral

लखनऊ में ड्राई फ्रूट बेच रहे कश्मीरी युवकों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Mar 2019 12:44 AM IST
राजेश सैनी एजेंसी, लखनऊ
एजेंसी, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 07 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
dry fruit selling kashmiri guy beaten by locals video went viral
कश्मीरी युवकों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के डालीगंज इलाके में सूखे मेवे बेच रहे दो कश्मीरी युवकों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार शाम डालीगंज पुल पर फुटपाथ पर कश्मीरी युवक ड्राई फ्रूट बेच रहे थे तभी कुछ लोगों ने उन्हें पत्थरबाज बताते हुए उनकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो बना लिया इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुख्य अपराधी बजरंग सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया। सोनकर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके ऊपर करीब एक दर्जन मुकदमे भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोनकर के तीन अन्य सहयोगियों हिमांशु गर्ग, अनिरूद्ध और अमर कुमार को भी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित जम्मू कश्मीर के कुलगाम के रहने वाले हैं और यहां मेवे बेचने आये हैं।



एसएसपी नैथानी के अनुसार पुलिस ऐसे असमाजिक तत्वों को यह संदेश देना चाहती है कि जो भी इस तरह की हरकतें करेगा उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। 

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कश्मीरी युवकों के ऊपर लाठी डंडो से हमला किया गया। इस बीच वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मुख्य आरोपी किसी खास दल का अध्यक्ष होने का दावा कर रहा है। कश्मीरी युवकों ने बाद में पत्रकारों से कहा कि वह पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed