फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunker calls Uttar Pradesh DGP CUG number

यूपी डीजीपी के नंबर पर शराबी ने किया फोन, कहा- मैं चीफ जस्टिस बोल रहा हूं

Mon, 11 May 2020 11:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Drunker calls Uttar Pradesh DGP CUG number
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी। - फोटो : amar ujala
लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने चीफ जस्टिस बनकर डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को फोन कॉल करने वाले 21 वर्षीय शराबी सूरज पटेल को सोमवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। लखीमपुर निवासी सूरज ने शनिवार को डीजीपी के सीयूजी नंबर पर कॉल की थी। 
विज्ञापन


डीजीपी के पीएसओ मनोज ने हजरतगंज कोतवाली में अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसके बाद इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह की टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे दबोच लिया। सूरज कक्षा नौ में तीन बार फेल हो चुका है और शराब का लती है। 
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि सूरज पटेल लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी स्थित मोहम्मदपुर दीना का रहने वाला है। वह शराब का आदी है और अक्सर पुलिस अधिकारियों व डायल 112 सेवा में कॉल करके परेशान करता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार को उसने डीजीपी के सीयूजी नंबर पर कॉल की। उसकी कॉल पीएसओ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने रिसीव की थी। सूरज ने नंबर के बारे में पूछा तो पीएसओ ने बताया कि यह नंबर डीजीपी का है। इस पर उसने खुद को हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बताया। 

पीएसओ को बातचीत के दौरान शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार को सूरज को दबोच लिया गया। उसके पिता रामफूल वन विभाग में मजदूरी करते हैं। वह अक्सर पुलिस की सीयूजी सिरीज के नंबरों पर कॉल करता है। शनिवार को उसने अनजाने में ही डीजीपी का नंबर मिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed