फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunken youth broke statues in the temple with a stick

Lucknow News: शराबी युवक ने मंदिर में लाठी से तोड़ डालीं मूर्तियां

Sat, 12 Oct 2024 04:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 12 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Drunken youth broke statues in the temple with a stick
पखरौली गांव में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक मंदिर में नशे में धुत युवक ने बृहस्पतिवार रात जमकर उत्पाद मचाया। लाठी से करीब आधा दर्जन मूर्तियों को तोड़ डाला। जानकारी होते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। शराबी युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं गांव में एहतियात के तौर पर तीन थानों की पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव के पास स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में बृहस्पतिवार देर रात तोड़फोड़ की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव निवासी विजय पासी शराब के नशे में धुत होकर लाठी लेकर मंदिर पहुंच गया। उसने देवी की आधा दर्जन से ज्यादा मूर्तियों पर लाठी से तोड़ डाला। पूजा के घड़े को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


पता चलते ही ग्रामीण मंदिर में जुट गए और आरोपी युवक को दौड़ा लिया। जमकर पीटकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीण चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी से तहरीर लेकर आरोपी विजय कुमार पासी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर पर विजय पासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा के दिन दोबारा मूर्ति लाकर होगी प्राण प्रतिष्ठा
मंदिर में हुए उत्पात के बाद ग्रामीण दोबारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे। ग्रामीण चंद्रिका प्रसाद, रोहित, राम शंकर व प्रांजल का कहना है कि दशहरा के दिन मंदिर में नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। यह सब ग्रामीणों के आपसी सहयोग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed