फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunken thief entered the house to steal, when he woke up he found police standing there

Lucknow News: चोरी करने घर में घुसा नशे में धुत चोर, नींद खुली तो पुलिस खड़ी मिली

Mon, 03 Jun 2024 05:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Drunken thief entered the house to steal, when he woke up he found police standing there
लखनऊ। इंदिरानगर में शनिवार रात डॉक्टर के घर में नशे में धुत चोर ताला तोड़कर घुस गया। सामान इकट्ठा किया और फिर सो गया। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो चोर की नींद खुली। उसी वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर चोरी के छह केस दर्ज हैं।
एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल ने बताया कि इंदिरानगर बी ब्लॉक में डॉक्टर सुनील पांडेय का मकान है। ये मकान बंद रहता है। डॉक्टर सुनील इंदिरानगर सेक्टर-10 में स्थित अपने दूसरे मकान में रहते हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह पड़ोसियों की नजर पड़ी तो देखा कि सुनील के घर का दरवाजा खुला है। ताला टूटा पड़ा है। जब वह भीतर गए तो देखा कि एक लड़का सो रहा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी के मुताबिक चोरी के इरादे से घुसे समद्दीपुर गांव निवासी कपिल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आधी रात घुसा था, तोड़फोड़ भी की
इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि आधी रात को आरोपी कपिल घर में घुसा था। उसने गीजर खोला था। तमाम सामान जुटाया था। साथ ही एसी आदि निकालने के लिए तोड़फोड़ भी की थी। नकदी आदि उसको नहीं मिल सकी थी। आरोपी स्मैक का लती है। नशे में होने की वजह से वह वहीं सो गया। पूछताछ में वह बोला कि उसको नींद आ गई थी। कुछ देर सोने के बाद जाने की सोचा था लेकिन सुबह हो गई। तब तक पड़ोसी और पुलिसकर्मी पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed