{"_id":"0e71f8326092ed72bfa98e2f038b7281","slug":"drunkard-cop-did-lewd-comments-on-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही ने महिलाओं के साथ ये क्या कर दिया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत सिपाही ने महिलाओं के साथ ये क्या कर दिया?
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज क्षेत्र में रविवार रात रिक्शे से जा रही युवतियों परनशे में धुत सिपाही ने फब्तियां कसीं।
विज्ञापन
विरोध करने पर धमकाते हुए अभद्रता पर आमादा हो गया। डरी-सहमी युवतियों ने आईटी चौराहे पर तैनात सिपाही से गुहार लगाई। इस बीच आरोपी सिपाही ही मौके पर पहुंच गया और वर्दी की धौंस दिखाते हुए मारपीट पर आमादा हो गया।
हालांकि बाद में बात बढ़ने पर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। रात करीब 11:30 बजे तीन युवतियां रिक्शे से घर जा रही थीं। हनुमान सेतु के पास बाइक सवार नशे में धुत सिपाही छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
आईटी चौराहा पहुंचने पर युवतियों ने हसनगंज थाने में तैनात सिपाही अश्वनी को आपबीती बताई। इस पर अश्वनी ने छेड़खानी कर रहे सिपाही को रोक लिया और पूछताछ करने लगा।
विज्ञापन
इस पर नशे में धुत सिपाही उससे भी भिड़ गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। लोगों को जुटता देख आरोपी फरार हो गया। उधर, इंस्पेक्टर हसनगंज ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।