फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunk man rides bike on under-construction bridge, hits stone, three seriously injured

Lucknow News: नशे में निर्माणाधीन पुल पर चढ़ाई बाइक, पत्थर से टकराकर तीन गंभीर

Sat, 21 Feb 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Drunk man rides bike on under-construction bridge, hits stone, three seriously injured
सरोजनीनगर। क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात तीन दोस्तों ने नशे में निर्माणाधीन एलिवेटेड पुल पर बुलट दौड़ा दी। यह अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि पारा के डिप्टी खेड़ा निवासी पुष्कर यादव, विजय और रफीक बुलट पर बंथरा से सरोजनीनगर की ओर जा रहे थे। बाइक चला रहे पुष्कर ने हेलमेट नहीं लगाया था। रात ढाई बजे तीनों स्कूटर इंडिया के पास निर्माणाधीन पुल पर चढ़ गए। कुछ दूरी पर बाइक पुल पर रखे पत्थर से टकरा गई। जोरदार टक्कर से तीनों छिटककर दूर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों नशे में थे। घटना की जानकारी उनके घरवालों को दे दी गई है। एलिवेटेड पुल का निर्माण चल रहा है। अभी उस पर आवागमन शुरू नहीं हुआ है। फिर भी कोई पुल पर चढ़ जाए तो उसकी सुरक्षा के लिए पत्थर रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed