फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunk guard opens fire on daughter with revolver

Lucknow News: नशे में गार्ड ने रिवॉल्वर से बेटी पर किया फायर

Tue, 04 Feb 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Drunk guard opens fire on daughter with revolver
नशे में गार्ड ने रिवॉल्वर से बेटी पर किया फायर

विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के महिपतमऊ में नशे में धुत गार्ड सतीश सिंह ने लाइसेंसी रिवाॅल्वर से 17 वर्षीय बेटी अंशिका को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली किशोरी के बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई। किशोरी की मां अर्चना ने बेटी का इलाज कराने के बाद थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अली गार्डन कॉलोनी में रहने वाली अर्चना सिंह के मुताबिक पति बिना कारण परिवार को आए दिन पीटता है। 29 जनवरी की रात 12 बजे शराब के नशे में धुत पति घर पहुंचा और बिना वजह गाली गलौज करने लगा। विरोध पर मां व बेटी को पीटना शुरू कर दिया। रिवाॅल्वर से तीन राउंड हवाई फायरिंग की। फिर एक फायर अंशिका पर कर दिया जो मिस हो गया। दूसरा फायर किया तो गोली बेटी के बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई। वह बेटी को बचाने दौड़ीं तो आरोपी ने उन पर रिवॉल्वर तान दी और पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देने लगा। यह देखकर बेटी बेहोश हो गई। चीख-पुकार पर पड़ोसी बाहर जमा होने लगे तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


पीटने व भूखा रखने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि पति आए दिन शराब के नशे में पीटता है और भूखा रखता है। रात को घर से बाहर निकाल देता है। ठंड के चलते कई बार बेटी की तबीयत बिगड़ चुकी है। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक आरोपी को जेल भेजा गया है। रिवॉल्वर जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed