फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunk driver speeds school van full of children, young man struck and critically injured

Lucknow News: नशे में दाैड़ाई बच्चों से भरी स्कूल वैन, चपेट में आया युवक गंभीर

Thu, 09 Jul 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Drunk driver speeds school van full of children, young man struck and critically injured
हादसे में क्षतिग्रस्त वैन व मौजूद लोग।
मोहनालालगंज। क्षेत्र में बुधवार सुबह नशे में धुत निजी स्कूल के चालक ने बच्चों से भरी वैन दौड़ा दी। वैन की चपेट में सड़क किनारे खड़ा युवक आ गया। वह उसमें फंसकर करीब 20 मीटर घिसटता चला गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर घायल युवक व चोटिल तीन बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कस्बा चाैकी इंचार्ज अतुल सिंह के मुताबिक निगोहां के दयालपुर निवासी अर्जुन निजी स्कूल में वैन चालक है। बुधवार सुबह वह शराब के नशे में धुत होकर चार वर्षीय दिव्यांशु, पांच वर्षीय विराज और मानसी को स्कूल ले जा रहा था।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे नशा अधिक होने के कारण चालक का वैन से नियंत्रण खो गया। बेकाबू वैन सड़क किनारे आम खरीद रहे कूड़ा निवासी राम मिलन से टकरा गई। राम मिलन वैन में फंसकर 20 मीटर तक घिसटते चले गए। वैन में सवार बच्चे घबराकर चीखने लगे। लोगों ने चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। कुछ दूर जाकर वैन शिलापट से टकरा गई। लोगों ने चालक को पकड़कर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे में ली वैन, आरोपी हिरासत में
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राम मिलन और तीनों बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में और वैन को कब्जे में ले लिया। राम मिलन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन वे डर गए थे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

मानकों के विपरीत मिली वैन
पुलिस के मुताबिक वैन मानकों के विपरीत मिली। स्कूल वैन का रंग पीला की जगह सफेद था। वैन के दो चालान हो चुके हैं। पहला चालान चालक के सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 16 जनवरी 2022 को, फिर अगला चालान कुछ दिनों बाद ही यातायात नियमों को तोड़ने पर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed