फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drug de-addiction center will be open in all districts in Uttar Pradesh.

UP News: मेडिकल कॉलेजों में खोले जाएंगे नशा मुक्ति केंद्र, डिप्टी सीएम ने कॉलेज प्राचार्यों को दिए निर्देश

Thu, 02 Nov 2023 01:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Nov 2023 01:07 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कॉलेज प्राचार्यों को नशा मुक्ति केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं। यहां मरीजों को दवा के साथ काउंसिलिंग भी की जाएगी।

विज्ञापन
Drug de-addiction center will be open in all districts in Uttar Pradesh.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नशे के खिलाफ यूपी सरकार ने एक और पहल की है। सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नशा मुक्ति केंद्र खोलने का फैसला लिया गया है। डिप्टी सीएम ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को नशा मुक्ति केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद चल रही है। इसका मकसद अधिक से अधिक डॉक्टर तैयार किए जाना है। साथ ही रोगियों को घर के नजदीक समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में रोगियों को सभी तरह की बीमारियों का इलाज मुहैया कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। कॉलेजों में आधुनिक मशीनें स्थापित कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, राजभर और दारा सिंह टीम योगी में हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश का एलान-गठबंधन होने पर भी यूपी की 65 सीटों पर लड़ेगी सपा, बाकी सीटें सहयोगियों के लिए


दवा के साथ काउंसिलिंग होगी
डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रदेश को नशा मुक्त करने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे। यह केंद्र मानसिक स्वास्थ्य या मेडिसिन विभाग के तहत चलेंगे। नशा छोड़ने की इच्छा रखने वाले केंद्र में आकर इलाज हासिल कर सकेंगे। रोगियों की काउंसिलिंग होगी। नशे से होने वाले शारीरिक व मानसिक नुकसान से भी रोगियों को अवगत कराया जायेगा।

ओपीडी व भर्ती कर इलाज मिलेगा
डॉक्टर की सलाह पर रोगियों को दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ओपीडी के साथ जरूरत पड़ने पर रोगियों को भर्ती कर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही समय-समय पर जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा। इससे काफी हद तक प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति केंद्र की शुरूआत की गई। धीरे-धीरे बाकी मेडिकल कॉलेजों में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed