{"_id":"66d4eefe0469b1449c06eca8","slug":"drug-addict-sprinkles-petrol-on-wife-and-sets-her-on-fire-raebareli-news-c-101-1-slko1031-119026-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नशेड़ी ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नशेड़ी ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
Mon, 02 Sep 2024 04:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
राही (भदोखर)। भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार रात नशेड़ी पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे महिला जलने लगी। शोरगुल पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला करीब 50 फीसदी झुलसी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के सरायं मुगला गांव की रहने वाली कल्पना (35) की शादी चार साल पहले कुचरिया गांव निवासी आलोक अग्रहरि के साथ हुई थी। शादी बाद उसे दो बच्चे हुए। रात नौ बजे कल्पना और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी को लेकर पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद भाग निकला। घटना के समय बच्चे सो रहे थे। शोरगुल सुन पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने आग बुझाकर एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना पर महिला का भाई मोहित अस्पताल पहुंचा और घटना की जानकारी ली। महिला पीठ के हिस्से में झुलसी है। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि पति नशेड़ी था। किसी बात को लेकर दंपती में विवाद चल रहा था। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है। महिला के भाई की तहरीर पर केस दर्ज करके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।