फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drug addict beats infant daughter to death

Lucknow News: नशेड़ी ने दुधमुंही बेटी को पटककर मार डाला

Wed, 29 Nov 2023 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Drug addict beats infant daughter to death
आरोपी सौरभ। स्रोत : पुलिस
लखनऊ। पारा इलाके एक शराबी ने तीन माह की मासूम बेटी को फर्श पर पटक कर मार डाला। आरोपी ने पत्नी को भी बेरहमी से पीटा, जिससे उसका हाथ टूट गया। पत्नी रातभर मासूम बेटी के शव के साथ कमरे में बिलखती रही। पति के सो जाने पर उसने पड़ोसी को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीतापुर के तालगांव की रहने वाली ममता ने डेढ़ साल पहले सीतापुर के ही सौरभ से प्रेम विवाह किया था। वह एक साल से पति और तीन माह की बेटी पलक के साथ पारा के खुशहालगंज में हरदोईया मोड़ के पास रस्तोगी गेस्ट हाउस में रह रही है। सौरभ गेस्ट हाउस की देखभाल करने के साथ ही अमीनाबाद स्थित अपने मालिक के शीतला बुक डिपो में काम करता है।
विज्ञापन

ममता के मुताबिक सोमवार रात सौरभ घुरघुरी तालाब से मेला गया। वहां शराब पीकर किसी महिला से झगड़ा किया। रात 10 बजे वह एक युवक के साथ गेस्ट हाउस लौटा। सौरभ को शराब के नशे में देख ममता ने विरोध किया। गुस्साए सौरभ ने पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। इससे पत्नी का हाथ टूट गया। इस दौरान पास में सो रही दुधमुंही बेटी पलक की आंख खुल गई और वह रोने लगी। नशे में चूर सौरभ बेटी के रोने से और भड़क गया। उसने मासूम पलक को उठाकर फर्श पर पटक दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से पलक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की हैवानियत से सहमी ममता रातभर बेटी का शव गोद में लिए बिलखती रही। मंगलवार तड़के जब सौरभ सो गया तो ममता चुपचाप कमरे से निकली और पड़ोसी मोहम्मद उमर व उनकी मां को घटना के बारे में बताया। पड़ोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची पारा पुलिस ने घायल ममता को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पलक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि ममता की तहरीर पर आरोपी सौरभ के खिलाफ मारपीट और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पारा पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक ममता ने पूछताछ में बताया कि शादी के कुछ माह बाद ही सौरभ उस पर शक करने लगा था। वह आए दिन झगड़ा व मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed