फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   drone will monitor security system during muhharam

ड्रोन को छतों पर मिली आपत्तिजनक सामग्री

Wed, 14 Oct 2015 12:12 PM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
drone will monitor security system during muhharam

मोहर्रम के मद्देनजर पुराने लखनऊ में अमन चैन बनाए रखने को संचालित मुहिम में ड्रोन कैमरों की निगरानी अब असर दिखाने लगी है। बीते चौबीस घंटे में पुराने लखनऊ के घरों की ड्रोन में लगे उच्च क्षमता युक्त कैमरों से कराई गई फोटोग्राफी में 15 ऐसे घर चिह्नित हुए जिनकी छतों पर प्रशासन द्वारा संग्रह को प्रतिबंधित सामग्री एकत्रित मिली।

विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐसे सभी मकान मालिकों को संबंधित एसीएम के माध्यम से नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इस नोटिस का जवाब तीन दिन में न देने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई तय करेगा।
विज्ञापन


मोहर्रम के दौरान होने वाले धार्मिक जुलूसों के रूट पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके चलते ही मोहर्रम तक पुराने लखनऊ में घटित होने वाली हर छोटी बड़ी घटना की निगरानी के लिए एडीएम सिटी पश्चिम जयशंकर दुबे की अगुवाई में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की हाई पावर टीम को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहर्रम के जूलूस पर नजर रखेगा ड्रोन

drone will monitor security system during muhharam

इस टीम द्वारा मंगलवार को ड्रोन की मदद से पुराने लखनऊ में निकाले जाने वाले मोहर्रम के जुलूस मार्गों के दोनों तरफ बने मकानों की छतों की सघन फोटोग्राफी उच्च क्षमता युक्त कैमरों से करायी गयी।

इस दौरान मिली फोटोग्राफ व विडियोक्लिप से चौक, विक्टोरिया स्ट्रीट व मेफेयर तिराहा क्षेत्र में 15 ऐसे मकान चिह्नित हुए जिनकी छतों पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित ईंट-पत्थर, शीशी, बोतल व जुलूस में व्यवधान डालने को इस्तेमाल में आना वाला समान एकत्रित मिला।

ड्रोन कैमरे से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर ही एडीएम पश्चिम के निर्देश पर संबंधित भवन मालिकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed