फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   drone camera for security of lucknow.

Video: मोहर्रम में चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे ड्रोन कैमरे

Mon, 27 Oct 2014 08:45 AM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Oct 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
drone camera for security of lucknow.

मोहर्रम में कानून व्यवस्था के मद्देनजर ड्रोन कैमरों ने पुराने शहर के चक्कर काटकर रिकार्डिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा सेटेलाइट कैमरे की भी मदद के लिए पुलिस अफसर इसरो व यूपी रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (यूपीआरएसएसी) से संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन


एसएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुराने शहर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का परीक्षण सफल रहा। ड्रोन कैमरों ने चक्कर काटने के साथ क्षेत्र का एरियल व्यू लिया और कंट्रोल रूम में बैठी टीम ने कंप्यूटर स्क्रीन पर विभिन्न इलाकों की गतिविधियां देखी।
विज्ञापन


इसके अलावा 75 संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी व ऑटोडोन कैमरों की रिकार्डिंग चेक की गई। गतिविधियों पर नजर रखने के दोनों उपाय सफल रहे। पिछली बार के उपद्रव की गहन समीक्षा में पाया गया कि शरारती तत्वों ने छतों से पथराव व फायरिंग की थी। इसकी रिकार्डिंग नहीं की जा सकी थी। इस पर सेटेलाइट कैमरे से नजर रखने की व्यवस्था कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपद्रवियों से पहले पकड़े जाएंगे गृहस्वामी

drone camera for security of lucknow.

इसरो व यूपीआरएसएसी से संपर्क जारी है। पथराव की स्थिति में सेटेलाइट कैमरे से उन इमारतों को आसानी से चिह्नित किया जा सकेगा। हाईफ्रीक्वेंसी के सेटेलाइट कैमरों से न सिर्फ महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी, बल्कि उपद्रवियों पर कार्रवाई में रिकार्डिंग काम आएगी।

इस बीच चौक, सआदतगंज, वजीरगंज, ठाकुरगंज, बाजार खाला थानों की पुलिस ने पिछली बार पथराव में चिह्नित इमारतों के मालिकों को हिदायत दी है। घर की छत से पथराव की स्थिति में उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा। उपद्रवियों की धरपकड़ से पहले गृहस्वामी की गिरफ्तारी होगी।

वीडियो: लिंक क्लिक कर देखें

drone camera for security of lucknow.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed