फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Driving license will be made in 22 districts including Lucknow from today

लखनऊ समेत 22 जिलों में आज से बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, तीन शिफ्ट में मिलेंगे टाइम स्लॉट

Wed, 24 Jun 2020 09:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Jun 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
Driving license will be made in 22 districts including Lucknow from today
फाइल फोटो
प्रदेश के 23 जिलों में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के लाइसेंस के बनने का सिलसिला बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसमें लखनऊ और कानपुर नगर भी शामिल हैं। इनमें परमानेंट, डुप्लीकेट और एक्सपायर डीएल का नवीनीकरण शामिल होगा। 
विज्ञापन


परिवहन विभाग के एडिशनल कमिश्नर (आईटी) वीके सिंह ने मंगलवार को बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के लगभग एक लाख से अधिक आवेदकों ने लॉकडाउन से पहले आवेदन करके टाइम स्लॉट लिया था। 
विज्ञापन


इनमें लखनऊ के 4000 से अधिक आवेदक है जिनके ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हैं या खो गए थे। इसके अलावा कई ने परमानेंट डीएल के लिए टाइम स्लॉट लिया था।  जिनके पूर्व के टाइम स्लॉट मंगलवार को निरस्त कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका एसएमएस आवेदकों के मोबाइल पर भेज दिया गया है। अब ऐसे आवेदकों को नए सिरे से बुधवार से टाइम स्लॉट लेना होगा। इसके लिए आवेदकों को फीस नहीं देना है। 

इन जिलों में बनेंगे डीएल 

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रभात पांडेय ने बताया कि जिन 23 जिलों में बुधवार से ड्राइविंग लाइसेंस बनने की प्रक्रिया शुरू हो रही है उनमें गाजीपुर, बलिया, अमरोहा, फतेहपुर, जेपी नगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, मिर्जापुर, देवरिया, वाराणसी, लखनऊ, सहारनपुर, बस्ती, कानपुर नगर, मुरादाबाद, गोंडा, बरेली, संभल, महोबा, भदोही, बाराबंकी, प्रयागराज और जौनपुर शामिल हैं।                                                    

तीन शिफ्ट में मिलेंगे टाइम स्लॉट 
लखनऊ के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन संजय तिवारी ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जो आवेदक ऑनलाइन अप्लाई करेंगे तो उनको तीन शिफ्ट में टाइम स्लॉट मिलेंगे। पहले सुबह 10 से 12 बजे, फिर दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक और इसके बाद 3 से 5 बजे का टाइम स्लॉट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed