{"_id":"608161304906530ab209c8a8","slug":"driving-licence-will-be-made-after-15-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक मई तक ड्राइविंग लाइसेंस बनना बंद, 15 मई के बाद नए सिरे से जारी होगा टाइम स्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक मई तक ड्राइविंग लाइसेंस बनना बंद, 15 मई के बाद नए सिरे से जारी होगा टाइम स्लॉट
Thu, 22 Apr 2021 05:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Apr 2021 05:12 PM IST
सार
परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने 22 अप्रैल को प्रदेश भर के संभागीय परिवहन अधिकारी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र भेजकर आदेश दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिवहन विभाग ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश भर में एक मई तक ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में कोई भी काम नहीं होगा।
विज्ञापन
इस बाबत परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने 22 अप्रैल को प्रदेश भर के संभागीय परिवहन अधिकारी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र भेजकर आदेश दिया है कि जिन आवेदकों ने लर्निंग, परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी किसी भी कार्य के लिए 23 अप्रैल से एक मई तक टाइम स्लॉट लिया है को 15 मई के बाद नए सिरे से टाइम स्लॉट दिया जाए।
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त ने ऐसे आवेदकों से भी कहा है कि वह 15 मई के बाद नए सिरे से ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन को रीशेड्यूल करें जिससे उसको बनाने के लिए नई तारीख मिल सके।
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों की भीड़ के चलते संभागी परिवहन कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन नहीं हो पा रही है जिससे कोरोना संक्रमण के पहले का अंदेशा बना।