फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drivers of private and KGMU ambulance clashed in the trauma center

Lucknow News: ट्रॉमा सेंटर में भिड़े निजी व केजीएमयू एंबुलेंस के चालक

Sat, 28 Dec 2024 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Drivers of private and KGMU ambulance clashed in the trauma center
लोगो
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर व निजी एंबुलेंस चालक के बीच खूब लात-घूंसे चले। मामला बढ़ा तो संस्थान के कर्मचारियों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आशंका है कि दोनों के बीच मरीजों की दलाली के रुपये बांटने को लेकर विवाद हुआ है। हालांकि, केजीएमयू प्रशासन ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन


केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की दलाली की घटनाएं बढ़ रही हैं। नर्सिंग होम संचालक निजी एंबुलेंस चालकों व संस्थान के कुछ कर्मियों की मदद से मरीजों को शिफ्ट करा रहे हैं। बीते दिनों इस तरह शिफ्ट किए गए दो मरीजों की मौत भी हो गई।
विज्ञापन




ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार देर शाम ट्रॉमा सेंटर के संविदा व निजी एंबुलेंस चालक के बीच 20 हजार रुपये के बंटवारे के लिए विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। यह विवाद करीब 20 मिनट तक चलता रहा। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




निजी एंबुलेंस चालक व ट्रॉमा के संविदा एंबुलेंस चालक के बीच विवाद की बात सामने आई है। यह विवाद पुराने लेनदेन का बताया जा रहा है। ट्रॉमा सेंटर से इसका कोई लेना देना नहीं है।

डाॅ. प्रेमराज, सीएमएस, केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed