फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Driver's body found hanging in truck cabin, suspicion of murder

Lucknow News: ट्रक के केबिन में लटका मिला चालक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 16 Mar 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 16 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Driver's body found hanging in truck cabin, suspicion of murder
लखनऊ। निगोहां में मदाखेड़ा चौराहे के पास शुक्रवार सुबह खड़े ट्रक के केबिन में चालक का शव लटका मिला। निगोहां पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के जीरेपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ राजन पाल (37) राजस्थान निवासी ट्रांसपोर्टर का ट्रक चलाते थे। उनके चचेरे भाई कुंवर सिंह के मुताबिक राजेंद्र दो महीने पहले घर से निकले थे। बीते 11 मार्च को मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित फैक्टरी से वह ट्रक में जेके सीमेंट लादकर गोमतीनगर के लिए निकले थे। उनके साथ में एक अन्य ट्रक भी निकला था। उनके पीछे आ रहे कंपनी के दूसरे चालक जसवीर यादव ने निगोहां के मदाखेड़ा चौराहे पर ढाबे के सामने राजेंद्र का ट्रक खड़ा देखा तो रुक गया। जसवीर जब ट्रक में पहुंचे तो केबिन में राजेंद्र का शव पंखे में रस्सी से बंधे फंदे पर लटका मिला। उन्होंने मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।वहीं, राजेंद्र की पत्नी वंदना ने पति के साथी पर ही हत्या करने का शक जताया है। वंदना के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम पति राजेंद्र ने उन्हें फोन किया था।तब ट्रक से कोई हादसा होने और फिर झगड़ा होने की बात बताई थी। राजेंद्र ने अज्ञात लोगों द्वारा ट्रक का पीछा करने बात कही थी। इसके बाद काॅल कट गई थी।
विज्ञापन

मृतक के भाई कुंवर ने बताया कि राजेंद्र के साथ उनका अज्ञात साथी अपने ट्रक पर माल लादकर निकला था। दोनों साथ जा रहे थे। मगर राजेंद्र की मौत के बाद उनका साथी ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed