फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Driver turns out to be the mastermind behind the robbery; four arrested.

Lucknow News: चालक निकला लूट का मास्टरमाइंड, चार गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Driver turns out to be the mastermind behind the robbery; four arrested.
शाहाबाद (हरदोई)। लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित परम विहार निवासी सराफ कारोबारी हृदयराम सोनी से पांच किलो चांदी लूट के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड कार चालक करन समेत तीन लोगों को शाहाबाद बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मलकापुर के पीछे बाईपास पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की सफेद कार को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने अमन और चालक करन को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दो बदमाश भागने में सफल हो गए। मौके से दो तमंचे, चार कारतूस, वारदात में इस्तेमाल कार और सवा दो किलो चांदी बरामद हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की। कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया कि घायल आरोपियों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। भागे हुए दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

हृदयराम 27 सितंबर को शाहजहांपुर से लखनऊ लौट रहे थे। उनके पास एक झोले में पांच किलो और दूसरे में साढ़े 12 किलो चांदी थी। आरोप है कि कार चालक करन ने इसकी जानकारी लुटेरों को दी थी। बिलहरी के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास कार सवार बदमाशों ने व्यापारी की कार में पीछे से टक्कर मार दी। बदमाश पांच किलो चांदी से भरा झोला लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed