लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित सीएमएस में वैन चला रहा 26 वर्षीय सलमान स्थायी नौकरी व वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गया। स्कूल प्रबंधन को धमकाया कि मांग न मानी तो जान दे देगा। तीन घंटे तक चले हंगामे में स्कूल प्रबंधन ने लिखित आश्वासन दिया तो वह नीचे उतरा।
2 of 5
सलमान को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित कुमार दुबे ने बताया कि हरदोई निवासी सलमान पिछले आठ वर्षों से यहां रहकर सीएमएस की गाड़ी चलाता है। सुबह 11 बजे वह पानी की टंकी पर चढ़ गया और खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। पुलिस के काफी समझाने पर भी वह नीचे नहीं उतरा।
3 of 5
पानी की टंकी पर चढ़ा वैन चालक
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। दोपहर करीब 1.45 बजे सीएमएस की संस्थापिका भारती गांधी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सलमान को नीचे आने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने उसे परमानेंट किए जाने का पत्र लिखवा कर दिखाया।
4 of 5
पानी की टंकी पर चढ़ा वैन चालक
- फोटो : अमर उजाला
सलमान ने एक परिचित को फोन कर पत्र ऊपर मंगवाया। वह पत्र से संतुष्ट नहीं हुआ। कहा, कि पत्र में सिक्योरिटी एजेंसी में स्थायी करने की बात लिखी गई है। वह दोबारा पानी की टंकी पर जाकर बैठ गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे बताया कि सिक्योरिटी एजेंसी का नाम हटाकर स्कूल का नाम लिख दिया गया है। साथियों से इसकी पुष्टि करने के बाद दोपहर 2.15 बजे वह नीचे उतर आया।
5 of 5
सीएमएस की संस्थापिका
- फोटो : अमर उजाला
सीएमएस के जनसंपर्क अधिकारी ऋषि खन्ना ने बताया कि सलमान मांटू सिक्योटिरी प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी है। यह एजेंसी आउटसोर्स पर ड्राइवर मुहैया कराती है। वेतन भी एजेंसी देती है। वेतन बढ़ाने के लिए कर्मचारी को नियोक्ता एजेंसी से बात करनी चाहिए थी। सीएमएस प्रबंधन पर दबाव बनाना गलत है। सीएमएस प्रबंधन का इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है।