Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Driver dies after being crushed when tractor-trolley overturns

Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की दबकर मौत

Sun, 08 Nov 2026 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after being crushed when tractor-trolley overturns
माल। माल के भगवंतखेड़ा गांव में शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक अभिषेक यादव (25) की नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे में उनके दो भतीजों देवम और नैतिक को मामूली खरोंच आई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, अभिषेक सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पुआल लादकर घर लौट रहे थे। खेत से सड़क पर चढ़ते समय ऊंची मेड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे अभिषेक ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। अभिषेक अविवाहित थे। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां और दो भाई अंशू व अनूप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed