फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drive carefully, chaos dominates the highway

Lucknow News: जरा संभलकर चलें, हाईवे पर हावी हैं अव्यवस्थाएं

Mon, 09 Dec 2024 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 09 Dec 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Drive carefully, chaos dominates the highway
कानपुर रोड पर सजा कार बाजार।

विज्ञापन
लखनऊ। नशा, रफ्तार और नींद के साथ हाईवे की पटरियों पर पार्क हो रहे वाहन भी सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। इसके बाद भी न तो चालक चेत रहे हैं और न ही अफसर सक्रियता दिखा रहा है। एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम भी नदारद रहती है। राजधानी में शहर के होकर निकले हाईवे की रविवार को भी अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो कुछ स्थानों पर पटरियों पर भारी और हल्के वाहन खड़े मिले। ऐसे में जरा संभलकर चलें, हाईवे पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। इसका असर यातायात पर पड़ रहा है।

सुल्तानपुर हाईवे दोपहर 1:30 बजे



हाईवे किनारे खड़े वाहन रविवार को नजर नहीं आए। किसान पथ पर चढ़ने और उतरने के लिए बने कट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात दिखे।

कानपुर हाईवे दोपहर 1:30 बजे



रविवार को दरोगाखेड़ा व रिंग रोड पर एक भी वाहन सड़क किनारे खड़े नहीं नजर आए। यहां स्थिति सामान्य रही।

हरदोई हाईवे दोपहर 2 बजे



लखनऊ से हरदोई जाने वाली रोड पर मलिहाबाद चौराहे के पास रविवार को सड़क खाली रखी। हाईवे के किनारे एक भी वाहन खड़े नहीं मिले।

सीतापुर हाईवे दोपहर 2 बजे



शनिवार की तरह रविवार को भी सीतापुर हाईवे पर जगह-जगह वाहन खड़े नजर आए। भिटौली क्रॉसिंग सीतापुर रोड से अजीजनगर पुलिस चौकी, आईआईएम रोड से यादव चौराहा (यूपी 32 जीएन 9911 टूरिस्ट बस), (यूपी 14 एएल 9677 टूरिस्ट बस), (यूपी 17 एटी 9911 बस), (यूपी 32 पीएन 1605 डंपर),(यूपी 71 टी 6189 डीसीएम), (यूपी 30 टी 3681 डीसीएम), (यूपी 31 बीटी 1265 ट्रक) व (यूपी 63 बीटी 0158 डीसीएम) खड़ी मिली। सीतापुर हाईवे पर नंदना के पास (ट्रक यूपी 44 टी 0094) और बीकेटी स्थित सहारा ग्लोबल एकेडमी के पास (कंटेनर केए 25 एए 3964) खड़ा मिला। बीकेटी स्थित टिकरी क्रॉसिंग के पास पांच लोडर वाहन (आरजे 36 जीके 5482), (एनएल01 एबी 1641), (एचआर 55 एएफ 0690), (एमएच 14 जीयू 3286) और (एचआर 55 एएस 9967) लापरवाही से सड़क किनारे खड़े मिले।
विज्ञापन




अयोध्या हाईवे दोपहर 2:30 बजे

रविवार को अयोध्या हाईवे पर स्थिति ठीक नजर आई। पॉलिटेक्निक चौराहे से लेकर बाराबंकी सीमा के बीच सड़क किनारे एक भी वाहन खड़े नजर नहीं आए। इंदिरा नहर से आउटर रिंग रोड पुल पर एक ट्रक (पीबी 11 सीएल 4721) खड़ा दिखा। ट्रक चालक ने बताया कि नो एंट्री की वजह से वह ट्रक को खड़ा किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कानपुर रोड दोपहर तीन बजे



दुबग्गा से कानपुर रोड जाने वाले मार्ग पर शनिवार की तरह रविवार को कोई बदलाव नहीं दिखा। सड़क किनारे बड़ी संख्या में प्राइवेट बसें, री-सेल में बिकने वाली कारें सड़क किनारे खड़ी मिली। (यूपी 32 ईएन 3141), (यूपी 32 एचएन 2970), (यूपी 17 टी 6521), (यूपी 30 बीटी 0920), (यूपी 32 आरएन 4286), (यूपी 32 आरएन 6602), (यूपी 30 टी 4261), (यूपी 32 सीजेड 9040), (यूपी 33 एएल 8384), (यूपी 32 जेएन 9042), (यूपी 32 एफके 2308), (यूपी 32 ईएफ 3877) सहित कई वाहन खड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed