{"_id":"9d037df0ad3faa4d59b1d7a43dc68608","slug":"drishyam-to-be-tax-free-in-uttar-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' होगी टैक्स फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' होगी टैक्स फ्री
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार हिंदी फिल्म दृश्यम को भी टैक्स फ्री करने जा रही है। इसके लिए जल्द ही कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
फिल्म के अभिनेता अजय देवगन पिछले दिनों लखनऊ आए थे।
उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी।
तब से यह कयास लगाया जाने लगा था कि फिल्म को जल्द ही टैक्स फ्री कर दिया जाएगा।
राज्य सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मसान व जांनिसार को टैक्स फ्री करने का निर्णय किया था।
इसके पहले बजरंगी भाई जाने समेत अन्य कई फिल्मों को टैक्स फ्री किया जा चुका है।