{"_id":"676e15a301c4ff4a8f0e42e8","slug":"dress-code-implemented-for-priests-of-ram-temple-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के पुजारियों के लिए लागू हुआ ड्रेस कोड, सभी पुजारियों को दो-दो सेट दिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के पुजारियों के लिए लागू हुआ ड्रेस कोड, सभी पुजारियों को दो-दो सेट दिए गए
Fri, 27 Dec 2024 09:53 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 27 Dec 2024 09:53 AM IST
सार
Ram Mandir News: नया ड्रेस कोड 25 दिसंबर से लागू किया गया है। सभी पुजारियों को दो-दो सेट उपलब्ध करवाया गया है। अब पुजारी ड्रेस कोड में ही पूजा करेंगे।
विज्ञापन
ayodhya
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामलला के पुजारी अब पीतांबरी धारण कर रामलला की नित्य पूजा-अर्चना करेंगे। पुजारियों के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। पुजारी पीली चौबंदी व सफेद धोती धारण करेंगे। यह ड्रेस कोड 25 दिसंबर से लागू कर दिया गया है। ट्रस्ट की ओर से सभी पुजारियों को दो-दो सेट ड्रेस भी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
राममंदिर में मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास समेत कुल 14 पुजारी कार्यरत हैं। पुजारियों के मल्टीमीडिया फोन इस्तेमाल करने पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। सभी पुजारियों के लिए अब ड्रेसकोड भी लागू कर दिया गया है। अभी तक पुजारियों के लिए ड्रेसकोड अनिवार्य नहीं था, पुजारी अलग-अलग ड्रेस में आते थे। राम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए 14 पुजारियों की ड्यूटी सात-सात पुजारियों को दो ग्रुप में बांटकर लगाई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जारी हुआ 2025 में बेसिक स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर, इस बार दिवाली पर शिक्षकों की होगी बल्ले-बल्ले, पढ़िए लिस्ट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महाकुंभ में एक जगह पर दिखेगी पूरे प्रदेश की झलक, पांच एकड़ में बना रहा यूपी स्टेट पवेलियन
सुबह की पाली के लिए सात व दोपहर से लेकर शात तक की पाली के लिए सात पुजारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी पुजारियों को राममंदिर के अलावा कुबेर टीला स्थित शिवालय व हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना करनी होती है। राममंदिर ट्रस्ट के इस कदम से राम मंदिर के पुजारियों की पहचान आसान हो जाएगी। पुजारियों को चौबंदी, धोती, कुर्ता और सिर पर पीले रंग की पगड़ी निर्धारित की गई है।