फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dreams become true on indipendence day

फ्लैट खरीदें, लखनऊ के पहले थीम बेस्ड अपार्टमेंट में

Tue, 12 Aug 2014 03:42 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला ब्यूरो
टीम डिजीटल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Aug 2014 03:42 AM IST
विज्ञापन
dreams become true on indipendence day

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) लगभग साढ़े पांच सौ फ्लैटों का आवंटन शुरू करेगा। ये फ्लैट कुर्सी रोड पर निर्माणाधीन सरगम अपार्टमेंट में होंगे।

विज्ञापन


इस स्कीम में अभी काफी संख्या में फ्लैटों का आवंटन नहीं किया जा सका था। इसलिए एलडीए नए सिरे से बचे फ्लैटों का पंजीकरण करने जा रहा है।

मध्यम और उच्च आय वर्ग के लिए एलडीए से आशियाना पाने का यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है। इसके अलावा एलडीए कुछ अन्य आवासीय योजनाओं का भी आवंटन बहुत जल्द करने वाला है।
विज्ञापन


एलडीए वर्ष 2010 और वर्ष 2011 में दो बार सरगम अपार्टमेंट का आवंटन कर चुका है। यह राजधानी का पहला थीम बेस अपार्टमेंट है। इसकी थीम म्यूजिक है।

इसमें सात ब्लॉक बनाए जा रहे हैं, जो कि सरगम के नाम पर होंगे। इसी अपार्टमेंट में बचे हुए लगभग 550 फ्लैटों का पंजीकरण प्राधिकरण शुरू करेगा।

ये फ्लैट टू बीएचके, टू बीएचके प्लस स्टडी, थ्री बीएचके, थ्री बीएचके प्लट स्टडी और थ्री बीएचके स्टडी प्लस सर्वेंट क्वार्टर के तौर पर होंगे। इनकी कीमत 28 लाख से 70 लाख रुपये के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण 20 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद है। इसकी पंजीकरण पुस्तिका एलडीए के पास स्थित यूको बैंक से मिलेगी। पांच से 10 फीसदी के बीच पंजीकरण राशि होगी।

बाकी धनराशि किस्तों पर अदा करनी होगी। एलडीए तीन साल में पूरा धन लेगा।

यमुना इन्क्लेव में लॉटरी के बाद दूसरे फेज का पंजीकरण
गोमती नगर विस्तार की यमुना इन्क्लेव स्कीम में बचे हुए फ्लैटों का पंजीकरण फेज-1 की लॉटरी के बाद शुरू किया जाएगा।

विस्तार में ग्रुप हाउसिंग की इस स्कीम में एलडीए ने अब तक के सबसे महंगे करीब एक करोड़ रुपये के फ्लैट बेचे हैं।

एलडीए में इस स्कीम के तहत 65 फ्लैटों का आवंटन किया गया है। जबकि, अभी बड़ी संख्या में फ्लैट बचे हुए हैं। इन बचे हुए फ्लैटों का आवंटन फेज-1 की लॉटरी के बाद होगा।

अगर बचे हुए फ्लैटों का पंजीकरण लॉटरी से पहले शुरू किया गया तो पहले के आवेदकों के शत प्रतिशत आवंटन का चांस चला जाएगा। इससे बचने के लिए ऐसा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed