फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dream Academy won the match

Lucknow News: ड्रीम अकादमी ने जीता मुकाबला

Thu, 28 May 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Dream Academy won the match
लखनऊ। एलसीए न्यू सेंटर में खेले गए मुकाबले में ड्रीम अकादमी ने अर्जुन क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अर्जुन अकादमी ने 27.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 145 रन बनाए। अभिज्ञान सक्सेना ने 59 रन बनाए, जबकि आयुष शर्मा ने 16 रन बनाए। अग्रिम पांडेय ने तीन और अमन व आदित्य ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में ड्रीम अकादमी ने ठोस शुरुआत की बदौलत 20.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। श्लोक अस्थाना ने 30 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 70 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि युवराज ने 19 रन का योगदान दिया। अभिज्ञान सक्सेना ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed