{"_id":"3f54c9c124af10e5d9fc6c5a03e36342","slug":"dramatic-love-story-ends-happily-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव दा लफड़ा: कश्मीर से शुरू, लखनऊ में 'द एंड'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव दा लफड़ा: कश्मीर से शुरू, लखनऊ में 'द एंड'
निशांत यादव/लखनऊ
Updated Mon, 23 Sep 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक युवक की दोस्ती डेढ़ साल पहले कोलकाता की एक युवती से हुई और दोनों को प्यार हो गया।
विज्ञापन
बिना एक-दूसरे को देखे प्रेमी युगल ने शादी करने का फैसला ले लिया। इसके बाद युवक जम्मू से सीधे कोलकाता पहुंचा और युवती को लेकर वापस अपने शहर के लिए निकल गया।
इस बीच, लड़की के घरवालों को भनक लग गई और उनकी शिकायत पर लखनऊ जीआरपी ने दोनों को दबोच लिया व रेलवे न्यायालय में पेश किया।
हालांकि, युवक और युवती ने एक-दूसरे का साथ न छोड़ने का निर्णय लिया। आखिरकार दोनों के प्यार के आगे लड़की पक्ष को झुकना पड़ा और उन्होंने शादी करने के लिए सहमति प्रदान कर दी।
विज्ञापन
कोलकाता की स्नातक छात्रा रेशमा जावेद की करीब डेढ़ साल पहले डोडा के एफ अहमद (दोनों नाम काल्पनिक) से फेसबुक पर दोस्ती हुई। अहमद भी स्नातक छात्र है। फेसबुक पर ही दोनों में प्यार हो गया।
विज्ञापन
इस बीच, रेशमा के घरवालों को इसकी भनक लग गई और उसके निकाह के लिए रिश्ते की खोज शुरू हो गई। रेशमा ने यह बात अहमद को बताई। इस पर दोनों ने भागकर जम्मू में निकाह करने का फैसला ले लिया।
अहमद ने रेशमा को लाने के लिए कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में आरक्षण कराया और शनिवार सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंच गया। यहां से रेशमा को लेकर वह ट्रेन से रवाना हो गया।
परिवारीजनों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने कोलकाता जीआरपी को जानकारी दी। कोलकाता जीआरपी से लखनऊ कंट्रोल रूम में संदेश भेजा गया। सुबह करीब 10:25 बजे ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर जीआरपी ने बोगी एस-10 से रेशमा और अहमद को हिरासत में ले लिया।
सूचना पाकर रेशमा के परिवारीजन भी लखनऊ पहुंच गए। यहां शाम को दोनों को रेलवे न्यायालय में पेश किया गया। दोनों के बालिग होने पर न्यायालय ने उन्हें छोड़ दिया।