फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   drama of two tet candidate

सीएम से मिलने की जिद पर टंकी पर चढ़े 'जय और वीरू'

Thu, 26 Sep 2013 02:36 PM IST
आशीष त्रिपाठी/लखनऊ
आशीष त्रिपाठी/लखनऊ Updated Thu, 26 Sep 2013 02:36 PM IST
विज्ञापन
drama of two tet candidate

विधानसभा के समक्ष बुधवार को प्रदर्शनकारियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

विज्ञापन


दोपहर को उर्दू-मोअल्लिम-ए-उर्दू डिग्रीधारक दो प्रदर्शनकारी ए ब्लाक दारूलशफा स्थिति पानी की टंकी पर चढ़ गए। वह मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े थे। हंगामा करीब एक घंटे तक चला।

मौके पर पहुंचे एडीएम व एसीएम ने मोअल्लिम-ए- उर्दू वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मुख्य सचिव शिक्षा से मिलवाने का आश्वासन दिया। तब जक ड्रामा खत्म हुआ।
विज्ञापन


संगठन के संरक्षक अफताब के फोन कॉल पर दोनों प्रदर्शन कारी एहारूल हक व मो. यासीन पानी की टंकी से उतरे। पूरे एक घंटे चली इस ड्रामे से प्रशासन काफी परेशान रहा। बाद में पुलिस ने संरक्षक सहित दोनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोअल्लिम-ए- उर्दू वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले उर्दू डिग्री धारक बुधवार को राजधानी पहुंचे। विधानभवन के समक्ष प्रदर्शन कर रहे संगठन सदस्य छह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़े थे।


दोपहर को मौका पाकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए निकल गए। हालांकि, पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद दो प्रदर्शनकारियों ने पानी की टंकी पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष नुजरत जहां ने कहा कि भाषा शिक्षक उर्दू अध्यापक के लिए सृजित पदों में समान्य बीटीसी वालों को सम्मिलित नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उर्दू डिग्री धारकों के साथ समान्य बीटीसी के भी भाषा शिक्षक उर्दू के लिए आवेदन लिए गए हैं।

साथ ही, 1994 से सहायक अध्यापक उर्दू के पदों में नियुक्ति के लिए मोअल्लिम-ए- उर्दू डिग्री धारकों को वरीयता दी जानी चाहिए।

उन्होनें कहा कि यूपी टीईटी-2013 के 11 सवाल/जवाबों को सुधार कर नंवबर तक क्षतिपूर्ति कर सभी अभ्यार्थियों को इसका अतिरिक्त लाभ दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed