फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Soumya Singh of Lucknow University and Dr. Shubham of Bhasha University were awarded the award.

Lucknow News: लखनऊ विवि की डॉ. सौम्या सिंह और भाषा विवि के डॉ. शुभम को अवॉर्ड

Mon, 24 Nov 2025 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Dr. Soumya Singh of Lucknow University and Dr. Shubham of Bhasha University were awarded the award.
लखनऊ विवि की डॉ. सौम्या सिंह और भाषा विवि के डॉ. शुभम को अवॉर्ड
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय में चल रहे तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ड्रग डिस्कवरी का रविवार को समापन हो गया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा की अगुवाई में हुए सम्मेलन में देश-विदेश से आए प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों ने दवा अनुसंधान, नवाचार आदि पर विस्तृत चर्चा की। लखनऊ विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौम्या सिंह को यंग रिसर्चर रिकॉग्निशन अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. सौम्या ने शोध ‘डायबेटिक रेटिनोपैथी’ पर व्याख्यान दिया। यह शोध हाल ही में एससीआई जर्नल में प्रकाशित हुआ है। उनके शोध का मुख्य फोकस मधुमेहजनित आंखों की गंभीर जटिलता-डायबेटिक रेटिनोपैथी के लिए प्रभावी नैनोफॉर्म्यूलेशन विकसित करना है, जो आंखों की दृष्टि हानि को रोकने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा डॉ. शुभम रस्तोगी को उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए यंग रिसर्चर अवॉर्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड उन्हें स्तन कैंसर के उपचार में पीएचडी-टू एंजाइम के सक्रियण पर उनके शोध के लिए मिला। फार्मेसी जगत में विशिष्ट योगदान के लिए स्टेट ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के मैनेजिंग डायरेक्टर वीर अंजनी सक्सेना को सम्मानित किया गया।

लखनऊ विवि की डॉ. सौम्या सिंह और भाषा विवि के डॉ. शुभम को अवॉर्ड

लखनऊ विवि की डॉ. सौम्या सिंह और भाषा विवि के डॉ. शुभम को अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed