{"_id":"5db9cd0d8ebc3e014757b9b9","slug":"dr-ram-vilas-vedanti-asks-to-increase-his-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. रामविलास दास वेदांती ने जताया जान का खतरा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. रामविलास दास वेदांती ने जताया जान का खतरा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Wed, 30 Oct 2019 11:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद राम विलास वेदांती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने अपनी जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वेदांती ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन उनकी सुरक्षा बढ़ाने में कोई रुचि नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
अयोध्या मामले में शीघ्र ही फैसला आने वाला है। इसे देखते हुए रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़े संतों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इसी बीच रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती का कहना है कि बीते दिनों लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की जिस तरह हत्या हुई उसी तरह उनकी भी जान को खतरा है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद से मेरे शुभचिंतक असहज महसूस कर रहे हैं। इसकी सूचना हमने जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव गृह तक को दी है बावजूद इसके प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। अभी पूर्व सांसद की सुरक्षा में दो होमगार्ड व एक गनर तैनात है।
विज्ञापन