फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Rajeshwar Singh to provide 11 lakh in aid to Indian victims of the Nepal disaster

Lucknow News: नेपाल आपदा में भारतीय पीड़ितों को 11 लाख की मदद देंगे डॉ. राजेश्वर सिंह

Sun, 30 Aug 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rajeshwar Singh to provide 11 lakh in aid to Indian victims of the Nepal disaster
लखनऊ। नेपाल में आई आपदा पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भारतीय पीड़ितों के परिवारों के लिए 11 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। साथ ही सहायता एवं परिवार समन्वय डेस्क और भारत-नेपाल के बीच दीर्घकालिक हिमालयी जलवायु-आपदा प्रबंधन साझेदारी का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि आपदा की घड़ी में कोई विदेशी नहीं होता, केवल वे होते हैं जो संकट में हैं और वे जो उनकी मदद कर सकते हैं। एनवायरमेंट वॉरियर्स की ओर से भारतीय नागरिकों के परिवारों को यह सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. सिंह ने अपने सरोजनीनगर कार्यालय में एक सहायता एवं परिवार समन्वय डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया है। यह डेस्क राष्ट्रीयता के भेद के बिना परिवारों की सत्यापित जानकारी दर्ज करेगी। यह जानकारी विदेश मंत्रालय और संबंधित राजनयिक मिशनों तक पहुंचाई जाएगी। आगे कहा कि सहायता राशि भारतीय नागरिकों के परिवारों के लिए है, लेकिन सहायता डेस्क सबके लिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed