लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बड़े मंगल के अवसर पर सुबह 10 से लेकर रात 10 बजे तक सरोजनी नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सुंदरकांड पाठ, भंडारा एवं जनसेवा के 24 से अधिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। महादेव ट्रस्ट मंदिर, विनायक सिटी, बिजनौर मार्ग में सेवकराम कनौजिया की ओर आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने नवस्थापित ओपन जिम का लोकार्पण किया तथा वृद्ध माताओं को साड़ी भेंट की। क्षेत्र की जर्जर सड़क को 15 दिनों में बनवाने का आश्वासन दिया। जीएसएम पब्लिक कॉलेज, गौरी नहर पुलिया, सरोजनीनगर में एस.पी. वर्मा एवं शिव नारायण पटेल (लक्ष्मण) की ओर से आयोजित सुंदरकांड पाठ व भंडारे में सम्मिलित हुए। महाविद्यालय में पांच कंप्यूटर उपलब्ध कराने, डिजिटल लैब स्थापित करने तथा एक स्मार्ट बोर्ड प्रदान करने की घोषणा की।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रसाद सेवा, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारों में हुए शामिल

डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रसाद सेवा, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारों में हुए शामिल

डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रसाद सेवा, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारों में हुए शामिल