फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Lohia used to dream of world citizenship: Akhilesh

विश्व नागरिकता का सपना देखते थे डॉ. लोहिया: अखिलेश

Mon, 12 Oct 2020 06:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Oct 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Dr. Lohia used to dream of world citizenship: Akhilesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी विचारधारा के पुरोधा डॉ. राममनोहर लोहिया की 53वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा डॉ. लोहिया की विचारधारा हमेशा प्रासंगिक रहेगी। उनकी चिंतनधारा देश-काल की सीमा में बंधी नहीं थी। वह विश्व नागरिकता का सपना देखते थे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने भारतीय राजनीति, समाज और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर उसकी अच्छाइयों, बुराइयों पर हमेशा खुलकर बहस की और निर्भीकता से अपने विचार रखे। भारत की नई पीढ़ी को उनसे दिशा और प्रेरणा लेनी होगी। डॉ. लोहिया ने सर्वप्रथम पिछड़ों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को समाज में सम्मान व पद दिए जाने पर बल दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने ‘सोशलिस्टों ने बांधी गांठ, सौ में पाएं पिछड़े साठ‘ का नारा दिया था। समाज के कमजोर वर्गो के लिए विशेष अवसर के सिद्धांत का उन्होंने निरूपण किया था। सामाजिक अन्याय व विषमता के विरुद्ध उनकी ‘सप्तक्रांति‘ की अवधारणा को अपनाते हुए समाजवादी पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। सपा सामाजिक न्याय की लड़ाई हमेशा से लड़ती चली आ रही है। समाजवादी सरकार में दलितों, वंचितो, पिछड़ों, महिलाओं तथा अन्य कमजोर वर्गो के हितों का पूरा ध्यान रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

महिलाओं, बच्चियों की इज्जत से खिलवाड़

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की साढ़े तीन वर्षों की उपलब्धि महंगाई, भुखमरी, बेरोजगारी, अन्याय व अत्याचार है। वह महिलाओं तथा बच्चियों की इज्जत से खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का संकट है। लोगों का जानमाल सुरक्षित नहीं है। अपराधी बेखौफ  है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में अव्यवस्था है। सत्ता का बुरी तरह दुरुपयोग हो रहा है। डॉ. लोहिया ने इन्हीं हालातों में सीख दी थी कि जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं हैं।

लोहिया पार्क में दी श्रद्धांजलि
डॉ. लोहिया की पुण्य तिथि पर सोमवार को लखनऊ सहित प्रदेश भर में सपा की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राजदानी में मुख्य कार्यक्रम डॉ. राममनोहर लोहिया पार्क में हुआ। सपा अध्यक्ष की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राममनोहर अस्पताल एवं आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर तथा चौक स्थित लोहिया पार्क चौक में स्थित डॉ. लोहिया की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर एमएलसी अरविंद कुमार सिंह, विधायक अंबरीश पुष्कर, इंदल रावत अनुराग यादव, महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, जुगल किशोर बाल्मीकि, अनीस राजा, डॉ. रामकरन निर्मल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed