{"_id":"60e409788ebc3ec76f33e1c2","slug":"dr-ds-bora-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: लोहिया अस्पताल में तैनात डॉ डीएस बोरा की घर में गिरने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: लोहिया अस्पताल में तैनात डॉ डीएस बोरा की घर में गिरने से हुई मौत
Tue, 06 Jul 2021 06:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Jul 2021 06:26 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के लोहिया अस्पताल में तैनात डॉ. डीएस बोरा की अपने घर में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
डॉ. डीएस बोरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा नगर ए ब्लॉक निवासी डॉक्टर डी एस बोरा मंगलवार सुबह अपने घर में गिर गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। परिजनों ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक यह ब्लॉक निवासी डॉ डीएस बोरा लोहिया अस्पताल में तैनात थे।
मंगलवार सुबह वह अपने घर में कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान उनको चक्कर आ गया और वह गिर गए जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गाजीपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के मुताबिक किसी परिजन ने उनको कोई सूचना नहीं दी है ना ही अस्पताल से किसी तरह की जानकारी मिली है।
विज्ञापन