फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dr chandramohan speaks about deepotsav of ayodhya.

सांस्कृतिक विकास का गवाह बनेगा अयोध्या का दीपोत्सव: भाजपा

Fri, 02 Nov 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Nov 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
dr chandramohan speaks about deepotsav of ayodhya.
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि अयोध्या में छह दिसंबर को आयोजित होने वाला दीपोत्सव दुनिया के अलग-अलग देशों से भारत के बनते संबंधों का गवाह भी बनेगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सांस्कृतिक विकास की नई ज्योति जली है। इस बार के दीपोत्सव में दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि इस बार के दीपोत्सव कार्यक्रम में देश-दुनिया के करीब नौ सौ कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में एक ओर जहां मुस्लिम देश इंडोनेशिया के कलाकार प्रस्तुति देंगे वहीं दूसरी ओर श्रीलंका, रूस व त्रिनिदाद सहित अलग-अलग महाद्वीपों के कुल सात सौ कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भारत और उत्तर प्रदेश से अपने सांस्कृतिक रिश्तों की डोर मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव दूसरे वर्ष ही नई ऊचाईंयां हासिल करने की तरफ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में कई देशों के कलाकारों की भागीदारी यह साबित करता है कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर देश के साथ यूपी की छवि भी निखरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed