जब धरती के भगवान को आया गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टर सोमवार को पोस्टमार्टम ड्यूटी पर नहीं पहुंचे और अगले दिन जब खबर मीडिया में आई तो भड़क उठे।
डॉक्टर ने चिकित्सा अधीक्षक को ओपीडी में गालियां दी और जानमाल की धमकी देते हुए सुधर जाने की हिदायत दे डाली।
चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल के निदेशक से लिखित शिकायत की है। वहीं, डॉक्टर की एक दिन की तनख्वाह कटना तय है।
बलरामपुर अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडे सोमवार को पोस्टमार्टम ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी। अस्पताल प्रशासन ने दूसरे डॉक्टर को भेज पोस्टमार्टम कराया।
अगले दिन जब डॉक्टर की लापरवाही की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित हो गई तो इससे नाराज डॉ. पांडे ने मंगलवार को कार्डियोलॉजी ओपीडी के पास सुबह आठ बजे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीकेएस चौहान को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और अधीक्षक को अस्पताल के डॉक्टरों के सामने जलील किया।
इससे नाराज डॉ. चौहान ने अस्पताल के निदेशक डॉ. टीपी सिंह से पत्र संख्या (पीएफ/2013/2534) के माध्यम से लिखित शिकायत की है।
जिसमें उन्होंने डॉक्टर पर जान से मारने की धमकी देने, भीड़ के सामने जलील करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर की शिकायत मंजूर कर ली है लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।