{"_id":"5fcf9f0607a7166d105196c4","slug":"dpr-of-three-projects-worth-1206-lakh-will-be-sent-to-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र को भेजेंगे 1206 लाख की तीन परियोजनाओं की डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र को भेजेंगे 1206 लाख की तीन परियोजनाओं की डीपीआर
Tue, 08 Dec 2020 09:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
नवनीत सहगल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्फूर्ति योजना के मिले प्रस्तावों के मूल्यांकन के लिए प्रोजेक्ट स्क्रीनिंग समिति की बैठक में तीन परियोजनाओं की डीपीआर केंद्र सरकार को भेजने पर सहमति बनी है। अपर मुख्य सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योग डॉ. नवनीत सहगल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ। कुल 1206 लाख की इन परियोजनाओं से 1700 कारीगरों को रोजगार मिलेगा।
सहगल ने बताया कि बैठक में सीएस दिशा फाउंडेशन गाजियाबाद की 463.00 लाख रुपये, माहेश्वरी महिला जन कल्याण सेवा संस्थान शाहजहांपुर की 494.00 लाख रुपये व प्रयागराज के रिसर्च बायो एनर्जी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के 249.00 लाख रुपये के डीपीआर को केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय भेजने पर सहमति दी गई।
बोर्ड के समक्ष छह नए प्रस्ताव भी पेश किए गए। इसमें गौतमबुद्ध डेवलपमेंट सोसायटी फर्रूखाबाद ने हैंड ब्लॉक प्रिटिंग क्लस्टर के लिए 438.00 लाख रुपए का प्रस्ताव दिया है। समिति ने प्रस्ताव पर तकनीकी एजेंसी से डीपीआर तैयार कराने की संस्तुति की गई है। कानपुर नगर की साइबर एकेडमी ने हर्बल प्रोडक्ट क्लस्टर के लिए 445.00 लाख रुपये का प्रस्ताव पेश किया। इसका संशोधित प्रस्ताव प्रोजेक्ट स्क्रीनिंग समिति की अगली बैठक में पेश करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
लखनऊ की आर्य श्री शिक्षा समिति ने कारीगरी प्रोत्साहन सेवा क्लस्टर के लिए 246.00 लाख रुपये और अलीगढ़ के सर्वोदय खादी आश्रम ने खादी क्लस्टर के लिए 500.00 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया। इन दोनों प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए तकनीकी एजेंसी से डीपीआर तैयार कराने की संस्तुति की गई। प्रयागराज की प्रदूषण नियंत्रण एवं ऊर्जा विकास समिति ने इंब्रायडरी प्रमुख प्रोडक्ट क्लस्टर के लिए 250.00 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया।