{"_id":"5980e0274f1c1b6d048b46c4","slug":"doubtful-explosive-found-in-up-assembly-to-be-tested-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा में मिले संदिग्ध विस्फोटक की चंडीगढ़ में होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा में मिले संदिग्ध विस्फोटक की चंडीगढ़ में होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा में मिले संदिग्ध विस्फोटक की जांच अब चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने विधानसभा से निकाली गई 80 नंबर सीट की प्लाई और संदिग्ध पदार्थ के कण के साथ एटीएस से मिले कथित पीईटीएन के कणों को फॉरेंसिक जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा है। एनआईए के पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार इसे लेकर चंडीगढ़ गये हैं।
इससे पहले लखनऊ, आगरा और हैदराबाद फॉरेंसिक लैब को जांच के लिए संदिग्ध विस्फोटक भेजा जा चुका है।
हैदराबाद से रिपोर्ट अब तक आई नहीं है जबकि लखनऊ व आगरा में हुई जांच की रिपोर्ट विरोधाभासी हैं। एटीएस ने जांच के लिए इसे हैदराबाद की लैब भेजा था।
अब एनआईए ने इस संदिग्ध पदार्थ की जांच चंडीगढ़ से कराने का फैसला किया है।