{"_id":"df7ed3b33ef25cbaa25dc461c9d4c750","slug":"double-decker-ac-train-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतंजार खत्म, राजधानी पहुंची डबल डेकर एसी स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतंजार खत्म, राजधानी पहुंची डबल डेकर एसी स्पेशल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 May 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से दिल्ली के बीच एसी डबल डेकर ट्रेन में सफर करने का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को 12 बोगियों वाला रैक भेजा है। हर बोगी में 110 सीटें होंगी। रेलवे बोर्ड इस पर विस्तृत अध्ययन कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से दिल्ली के बीच का किराया करीब 630 रुपये होगा। बोगियों को इको फ्रेंडली सुविधा से लैस किया गया है।
इसके रूट पर लेकर संशय बना हुआ है। हालांकि इसे दिल्ली, गोरखपुर या नैनीताल रूट पर चलाने की संभावना है।
सभी प्रस्तावित रेलखंडों के प्लेटफॉर्र्मों, रास्ते के मोड़, पटरियों की स्थिति और गति सीमा का अध्ययन करने के बाद रेलवे संरक्षा आयुक्त इसके संचालन अनुमति देंगे।
संरक्षा को देखते हुए इसकी गति सीमा 160 की जगह 110 किमी. प्रति घंटे तय की गई है।
यह भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली डबल डेकर होगी, जो सप्ताह में छह दिन चलेगी। अभी बंगलूरू-चेन्नई डबल डेकर 362 किलोमीटर की यात्रा तय करती है।