फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Door-to-door garbage collection from industrial areas, instructions for disposal of pending cases on Nivesh Mitra portal

Lucknow News: औद्योगिक क्षेत्र से डोर टू डोर उठे कूड़ा, निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश

Sat, 03 Jan 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection from industrial areas, instructions for disposal of pending cases on Nivesh Mitra portal
बैठक लेते डीएम।
लखनऊ। जिलाधिकारी मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करना था। इस दौरान सभी संबंधित विभागों को यह निर्देश दिया गया कि वे पोर्टल पर प्रदर्शित सभी आवेदनों और शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें। यदि किसी विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा समय सीमा से अधिक पुराने प्रकरणों का निस्तारण विभागीय लॉगिन से कर दिया गया है, तो वे निवेश मित्र मुख्यालय से पत्राचार कर अद्यतन स्थिति प्रदर्शित कराएं।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी ने यूपीसीडा को औद्योगिक क्षेत्रों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और उसके अंतिम निस्तारण के लिए नगर निगम की प्रस्तावित दरों पर मुख्यालय से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गोयला इंडस्ट्रियल एरिया में एलटी लाइन विकसित करने के लिए धनराशि की स्वीकृति पर उद्यमी संगठनों के पदाधिकारियों ने सराहना व्यक्त की। अमौसी और सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्रों में जल निकासी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने विभागीय समन्वय के लिए सोमवार को नगर निगम, अपर जिलाधिकारी, सिंचाई विभाग, जल निगम, यूपीसीडा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। इसमें जल निकासी के विभिन्न विकल्पों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उद्योग बंधु बैठक में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed