Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Don't wait for the last date... Fill the exam form soon from Samarth portal

Lucknow News: अंतिम तारीख का न करें इंतजार... समर्थ पोर्टल से जल्द भरें परीक्षा फॉर्म

Fri, 12 Dec 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Don't wait for the last date... Fill the exam form soon from Samarth portal
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों के 1.50 लाख स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म 20 दिसंबर तक समर्थ पोर्टल से भरे जाने हैं। ऐसे में विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बगैर जल्द फॉर्म भर दें। विवि प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को यह निर्देश जारी किया गया। यह भी साफ किया गया कि जो विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाएंगे, वे विषम सेमेस्टर के एग्जाम में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन

उधर, समर्थ पोर्टल के सुस्त रफ्तार से चलने की शिकायतें भी आ रही हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि पोर्टल पर आवेदन करते समय डाटा अपलोड नहीं हो रहा है। इस पर अधिकारियों का कहना है कि ऐसी दिक्कत आए तो थोड़ा इंतजार कर लें, लेकिन फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें। पोर्टल बंद हो गया तो बाद में परेशानी होगी।
विज्ञापन


स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाने हैं। इससे पहले पोर्टल न चल पाने से प्रथम वर्ष के विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे। उनकी परीक्षाएं भी नहीं हो सकी हैं। अन्य वर्ष के विद्यार्थियों की आधे से ज्यादा सेमेस्टर परीक्षाएं हो चुकी हैं। स्नातक व परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 20 दिसंबर तक भरे जाएंगे। इसी के साथ बैकपेपर, इंप्रूवमेंट और भूतपूर्व परीक्षार्थियों के लिए भी फॉर्म भरे जाने हैं। इस कारण पोर्टल पर लोड ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






लविवि के विद्यार्थी इसका रखें ध्यान

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थी अपने एनरोलमेंट नंबर के आधार पर लॉगिन बनाकर परीक्षा फॉर्म भरेंगे। ऑनलाइन भरे गए फॉर्म का प्रिंट विभागाध्यक्ष या निदेशक कार्यालय में जरूर जमा करें।




कॉलेजों के विद्यार्थी इसका ध्यान रखें

संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों का एनरोलमेंट नंबर कॉलेज के समर्थ लॉगिन पर है। विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने से पहले अपने कॉलेज से संपर्क कर यह नंबर प्राप्त कर लें। सभी विद्यार्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण के बाद ही परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।



दिक्कत आए तो यहां से मिलेगी मदद

परीक्षा फार्म में भरने में कोई दिक्कत आने पर विद्यार्थियों को हेल्पलाइन नंबर 7991200609, 7991200506 पर मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed