फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Don't stop at one point after getting success: Pratibha

सफलता पाकर एक मुकाम पर रुकना नहीं : प्रतिभा

Wed, 14 Jun 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 14 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Don't stop at one point after getting success: Pratibha
रायबरेली। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले 21 मेधावियों को सम्मानित किया गया तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस सुनहरे पलों के गवाह बनने मेधावियों के माता-पिता एवं अभिभावकों की आंखों में भी चमक दिखी। अपने पुत्र-पुत्रियों को सम्मानित होते देखकर वे भावुक हो गए। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में करीब डेढ़ घंटे तक चला कार्यक्रम बोर्ड परीक्षा के मेधावियों के नाम रहा। समारोह में सम्मानित किए गए 21 मेधावियों में आठ मेधावी ऐसे रहे, जिन्होंने राज्य स्तरीय वरीयता सूची में स्थान अर्जित किया है। राज्य स्तरीय आठ मेधावियों को एक-एक लाख रुपये और जिला स्तरीय 13 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये की चेक प्रदान की गई। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सफलता का मतलब एक मुकाम पर रुकना नहीं है। लगातार कुछ नया सीखने की कोशिश कीजिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री के साथ सलोन विधायक अशोक कुमार, जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने सभी मेधावियों को चेक के साथ टेबलेट, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इन सभी ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना का। संचालन अजय सिंह चंदेल ने किया। इस मौके पर डीआईओएस ओमकार राणा, बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार, आरपी मिश्र, जयेंदु मिश्र, मो. अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाईस्कूल में मीनाक्षी मिश्रा, अलीशा बानो, अनामिका, कुमकुम, आदित्य पांडेय, अमन कुमार, आराध्या, आयुष त्रिवेदी, उमा निर्मल, रौनक सिंह, इंटरमीडिएट में शिशिर गुप्ता, उत्कर्ष मौर्या, अमीषा द्विवेदी, रवींद्र शुक्ला, यशदीप शुक्ला, श्रद्धा सिंह, आकांक्षा शुक्ला, आसेंद्र सिंह चौहान, अर्पणा शुक्ला, राखी देवी, यशी देवी को सम्मानित किया गया। इनमें राज्य स्तर पर हाईस्कूल में मीनाक्षी मिशरा ने नौवां, आलीशा बानो ने 10वां, इंटरमीडिएट में शिशिर गुप्ता एवं उत्कर्ष मौर्या ने छठवां, अमीषा द्विवेदी ने आठवां, रवींद्र शुक्ला ने नौवां, यशदीप शुक्ला एवं श्रद्धा सिंह ने 10वां स्थान बनाया है। बाकी मेधावियों ने जिले स्तर पर अपनी मेधा का परिचय देकर सम्मान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान समारोह के दौरान लखनऊ में चल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसे मेधावियों, उनके माता-पिता एवं अभिभावकों, राज्यमंत्री समेत सभी अफसरों ने देखा। प्रोजेक्टर के माध्यम दिखाए गए सजीव प्रसारण को मेधावियों ने गहनता से सुना। इसी दौरान लखनऊ में प्रदेश स्तर के टॉपर्स को सम्मानित होकर देखते हुए बचत भवन में बैठे छात्र-छात्राओं ने भी तालियां बजाकर खुशी जताई।

रायबरेली। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में ही अमर उजाला की ओर से सभी 21 मेधावियों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के इन सभी मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र के साथ पुस्तकें भेंट की गई। अमर उजाला से मिले सम्मान को पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सम्मानित होकर देखकर माता-पिता और अभिभावकों की आंखें खुशी से छलक उठीं। सभी मेधावियों ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की। सम्मान मिलने से उन्हें प्रेरणा मिली है। अब वह पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे, बल्कि और अधिक मेहनत कर उच्च शिखर तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। मेधावियों के माता-पिता ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में वह कोई कसर नहीं रखेंगे। उनका हर तरह से सहयोग करेंगे, ताकि बच्चों के सपने पूरे हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed