फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dominance of Awadh Sports Excellence Swimmers

Lucknow News: अवध स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के तैराकों का दबदबा

Mon, 25 May 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dominance of Awadh Sports Excellence Swimmers
अवध स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के तैराकों का दबदबा
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में रविवार को 36वीं लखनऊ जिला सीनियर तैराकी चैंपियनशिप में आयोजित की गई। इसमें अवध स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अकादमी ने सबसे अधिक दस स्वर्ण पदक जीत कर दबदबा कायम किया। सीएमएम राजेंद्र नगर वन के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण जीते और दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और क्लबों के तैराकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बालक वर्ग में सेठ एआर जयपुरिया स्कूल अंसल गोल्फ सिटी के शिवेंद्र यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी धाक जमाई। इशकांत स्विमिंग क्लब के अर्घोदीप बिस्वास ने 1500 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर और 800 मीटर फ्री स्टाइल के साथ 200 मीटर बैक स्ट्रोक में जीत दर्ज कर पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। दोनों ने नए कीर्तिमान भी बनाए।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अवध स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अकादमी की सांची तिवारी ने 50 मीटर बटरफ्लाई, 400 मीटर आईएम, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण जीतकर प्रतियोगिता की स्टार तैराकों में जगह बनाई। इसी अकादमी की सृष्टि तिवारी ने 1500 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर आईएम और 800 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप संयुक्त रूप से इश्कांत स्विमिंग क्लब के अर्घोदीप बिस्वास और अंसल गोल्फ सिटी के सेठएआर जयपुरिया के शिवेंद्र यादव ने जीती। महिला वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप अवध स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एकेडमी की सांची तिवारी ने जीती, जिन्होंने पांच स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed