फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Domestic violence case: Troubled by harassment, he committed suicide

Lucknow News: घरेलू हिंसा के केस, प्रताड़ना से परेशान होकर दी जान

Tue, 09 Dec 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Domestic violence case: Troubled by harassment, he committed suicide
लखनऊ। घरेलू हिंसा के केस और ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर नाका के रानीगंज निवासी प्रखर गुप्ता (31) ने रविवार रात कमरे में फंदा लगा लिया। पिता ने नाका थाने में बहू प्रिया गुप्ता, उसके पिता ओमप्रकाश गुप्ता और भाई मानस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि प्रखर की घर के पास अंकित पेंट के नाम से दुकान है। सुनील ने बताया कि प्रखर ने तीन वर्ष पहले रानीगंज की प्रिया से लव मैरिज की थी। शादी के कुछ बाद दिन ही दोनों में मामूली बातों पर कहासुनी होने लगी। भैयादूज पर प्रखर से विवाद के बाद प्रिया मायके चली गई। थोड़ी देर बाद वह पिता, भाई व अन्य लोगों को लेकर आई।
विज्ञापन


आरोप है कि उन लोगों ने सुनील, उनकी पत्नी सुनीता और प्रखर के साथ मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद प्रिया ने प्रखर व ससुरालियों के खिलाफ नाका थाने में घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। सुनील का आरोप है कि उन लोगों ने मारपीट, तोड़फोड़ की तहरीर दी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। प्रिया की ओर से दर्ज कराए केस पर प्रखर व उसके परिवार को गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया था। 15 और 23 दिसंबर को सुनवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील का आरोप है कि रविवार रात घर लौटने पर प्रखर बहुत परेशान था। उसने बताया कि रास्ते में प्रिया और उसके पिता मिले थे। दोनों ने स्टे कैंसिल कराने और पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी दी। प्रखर ने समझौता करने की मिन्नत की, पर दोनों बात सुनने के लिए राजी नहीं हुए। घरवालों ने प्रखर को समझाया। इसके बाद वह खाना खाकर सोने के लिए कमरे में चले गए। देर रात किसी समय उन्होंने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed